बुधवार, 5 फ़रवरी 2014

पवित्रता की घोतक नारियां

   पवित्रता की घोतक नारियां

                                            रमण महषिZ ने कहा है कि पति के लिए चरित्र, संतान के लिए ममता, समाज के लिए शील विश्व के लिए छाया तथा जीवमात्र के लिए करूणा संजोने वाली महाप्रकृति का नाम नारी है। 

नारी सृष्टि के प्रारंभ से ही अनत गुणों से भरपूर रही है। उसमें सूर्य सा तेज, चद्रमा जैसी शीतलता पृथ्वी की सी क्षमा, पर्वतों सी मानसिक उच्चता एक साथ दृष्टिगोचर होती है। नारी प्रकृति की जननी है।

 नलिन ने कहा है कि नारी सृष्टि की परम सौंदर्यमयी सर्वश्रेष्ठ कृति है।सृजन के आदि से विश्वस उसकी गोद में क्रीड़ा करता आ रहा है। उसकी मधुमती मुस्कान में महानिर्माण के स्वप्न है। और भू भं्रग में विनाश की प्रलयकारी घटाएं।

 इस तरह नारी अनंत गुणों से भरपूर है, फिर भी समाज उसका शोषण करता चला आ रहा है। कल की घर की चहारदीवारियों में कैद नारीहोया आज की तेजतर्राट स्वच्छंद नारी सभी को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

                                      नारी युगों से अपमानित होती चली आ रही है। जिसे कविवर मैथिलीशरण गुप्त ने अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी आंचल में हेै दूध और ऑंखों में पानी कहकर प्रकट किया है। नारी को समाज में अबला माना जाता है। जिसका काम बच्चों को पैदा कर उसका पालन पोषण हीसमझा जाता है। नारी में सहनशक्ति की इतनी असीमित शक्ति रहती है कि वह कितना भी सताए जाने पर उफ तक नहीं करती है।

तभी महादेवी वर्मा ने कहा है कि युगोंे से पुरूष स्त्री को उसकी शक्ति के लिए नही सहनशक्ति के लिए दंड देता आा रहा है। नारी में सहनशक्ति की ताकत अब देखने मिलती है जब उसकी बिना मर्जी के कहीं भी शादीकर दी जाती है। विधवा हो जाने पर समाज के उपेक्षा सहना उसका पति उसके साथ चाहे जैसा भी सुलूक करे ।


                                           वैसे साईरस ने सच कहा है कि नारी या तो प्रेम करती है याघृणा ही उसके बीच का मार्ग उसे ज्ञात नहीं। नारीजब किसी से प्रेम करती है तो अपनी सांसोंसे बढ़कर चाहती है। उसकी छायामात्र ही उसे पुलकित कर देती है। लेकिन अगर वह किसी से घृणा करने लग जाए तो दुनिया की कोई भी ताकत उसका विचार नहीं बदल सकती।

 नारी या तो किसी से प्यार करती है या घृणा। वह उसके साथ छल, कपट, दुव्र्यवहार आदि नहीं करती है। वैसे नारी के बारे में कहा जाता है कि वह जानबूझकर पुरूषों के हाथों समर्पित हो जाना चाहती है।

                                           तभी तो कवयित्री महादेवी वर्मा नेकहा है कि काव्य और प्रेम दोनों नारी हृदय की संपत्ति है। पुरूष विजय का भूखा होता है। नारी सर्मपण की पुरूष लूटना चाहता हेै नारी लुट जाना सही बात है जब नारी के कोमल प्यार रूपी झरने के रस को पुरूष अपना बनाना चाहता है तब उसके वशीभूत हो नारी अपना सब कुछ त्यागकर उसे अपना तन मन धन सभी लुटा बैठती है। और अपने उस पुरूष मित्र को हृदय के मंदिर का देवता मानकर पूजती है।तभी तो पंचतंत्र में कहा गया है किक चंद्रमा की कलाओं की भांति नारी का हृदय भी सदैव परिवर्तनशील होता है। किंतु इसमें सदा एक ही पुरूष का वास रहता है। जब नारी किसी को मनमंदिर का देवता मान लेती है तब सिर्फ उसे ही अपनी सेवा के सुमन अर्पित करती है। पह पुरूष की ओर आंख उठाकर देखना भी वह पाप समझती है। पवित्रता की घोतक नारियां

नारियां पवित्रता की घोतक है। सीता सावित्री, शकुतला आदि कितनी ही नारियों की पवित्रता के आगे संसार नतमस्तक है। आज संसार के जितने भी धार्मिक कृत्य है। सब नारियों की बदोेैलत ही जिंदा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कहना पड़ा कि जीवन में जो कुछ पवित्र और धार्मिक है, िस़्त्रयां उसकी विशेष संरक्षिकाएं है। नारी की पवित्रता ही उसकी सबसे बड़ीपूंजी है

नोबल पुरूस्कार विजेता कविवर रविन्द्रनाथ टैगोर ने कहा है कि पवित्र नारी सृष्टिकर्ता की सर्वोत्तम कृति होती है। वह सृष्टि के संपूर्ण सौंदर्य को आत्मसात किए रहती है। पवित्र नारी का हृदय पवित्रता का आगार बन जाता है, उस समय उससे अधिक कोमल वस्तु संसार में नहंी रह जाती हेै। नारी की पवित्रता उसके त्याग, बलिदान, सर्मपण, साहस, वीरता आदि से अलग दृष्टिगोचर होती है।

नारी के चरित्र की गणना उसकी आंखो में होती है। जिसमें शर्महया के भाव रहते है। उन्हीं के आधार पर की जाती है। जिस नारी को समाज मे घूमते देखा जाता है उसके बारे में समाज विपरीत धारणा बनालेता है। कोल्टन ने तो यहां तक कहा है कि लज्जा नारी का सबसे कीमती आभूषण है। चरित्रहीन नारी का समाज में कोई स्थान नहीं है। लज्जाशील नारी की ही सर्वत्र इज्जत की जाती है। समाज भीं सम्मान की दृष्टि से देखता है।

गौेल्डिस्मथ ने कमाल की बात कही है कि कंटा भरी साख को फूल सुदर बना देते है और गरीब से गरीब आदमी के घर को लज्जावती नारी सुंदर और स्वर्ग बनादेती है।

नारी पुरूष संबंधों की बात आती है तो यह देखा गया है कि पुरूष नारी से संबंध बनाने के इच्छुक रहते है। लेकिन कुछ लोग शील और सदगुणों से भरपूर नारी से दूर रहना चाहते है। वैसे पुरानी किताबों में भी लिखा गया है कि जर,जमीन और जोरू ये तीनों झगड़े की जड़ है।

 ऐसे लोग नारी को झूठा मानते है। उसका संपर्क मिथ्या समझते है। उनकों नहीं मालूम रहता है कि नारी के रूप में सत्य उनकी परीक्षा ले रहा है। जैनेन्द्र कुमार ने कहा है कि जो स्त्री से अपने को बचाता है वह सच सें अपने को दूर रखता है।स्त्री झूठ नहीं है और पुरूष के लिए सच की चुनौती स्त्री के रूप में आती है। कुछ पुरूष ऐसे होते है जो नारी के पीछे भागते है। तो ऐसे पुरूषों की नारी अवहेलना करने लग जाए तो यह बात उसके लिए सबसे अधिक असहनीय होती है इस संबध में चैफर्ट ने कहा हेै कि नारी पुरूष की छायामात्र है । उसको पाने का प्रयास करो तो वह दूर भागती है यदि उससे पलायन करो तो वह अनुसरण करती है।वैसे पुरूष के चरित्र की परीक्षा नारी के संपर्क मे आने पर ही होती है।

तभी तो दार्शनिक गेटे ने कहा है कि नारियों का संपर्क ही उत्तम शील की आधारशिला है।

शीलवती नारियों के सपंर्क में आकर ही पुरूष चरित्रवान धैर्यवान एवं तेजस्वी बनता है नारी सम्मान की बात याद आती हेै तो हमारे पूर्वज मनु का कथन याद आता है कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवना निवास रत होते है।

 यह बात सही है कि जिस समाज में िस्.त्रयों का स्थान उंचा है उसे श्रेष्ठ माना जाता है। हमारे यहां नारी को पैरों की जूती समझा जाता है। लेकिन अब कुछ परिस्थितियां बदल रही है फिर भी समाज में नारी की स्थिति में ंसतोषजनक सुधार हुआ है। आज भी वह अनमेल विवाह दहेज प्रथा, अंधविश्वासों, अशिक्षा आदि अनेक सामाकि कुरीतियों से घिरी है।

तभी तो प्रसि़़द्ध उपन्यासकार शरतचंद्र चटटोपध्याय को कहना पड़ा कि चाहे कोईदेश चाहे कोई जाति हो जब समाज में नारी का स्तर नीचा हो जाता है तब उसके साथ शिशुअों का भी स्तर नीचा हो जाता है । सही बात है नारी सृष्टि की जननी है और जब सृष्टि की ही उपेक्षा की जाएगी तो वह उपेक्षित फल देगी ही।

प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तू ने भी यही बात कही है कि स्त्री की उन्नति और अवनति पर ही राष्ट की उन्नति और अवनति निर्भर करती है।जब नारी को अपने परंपरागत मूल्यों सेहटते हुए देखता हूं तो स्टील का कथन याद आ जाता है कि संसार में एक नारी को जो करना है वह पुत्री बहन,पत्नी और माता के पावन कत्र्तव्यों के अंतर्गत आ जाता है। फिर भी पता नहीं क्यों आधुनिकता के चक्कर मे पड़ी नारी पश्चिमी देशों के बनाए हुए अंधे रास्ते पर चलकर ग्लैमर की दुनिया में खोना चाहती है। और यही वह कदम है जो पंरपरागत मूल्यों पर चलने वाली कल की नारी और आज की स्वच्छंद नारी में अंतर स्पष्ट करता है।

 भारतीय नारी भारतीय संस्कृति के परंपरागत मूल्यों को त्यागकर विदेशी नारी की नकल कर रही है। आज बनावट पैसे की चकाचौंध विज्ञापन की दुनिया व फिल्मी माध्यमों से प्रभावित नारी ने अपने सारे परंपरागत मूल्यों को धोकर अश्रृद्धा का रूप धारण कर लिया है। आज भी नारी को कविवर ु जयशंकर प्रसाद की एक बात याद रखनी होग कि नारी तुम केवल श्रृद्धा हो।

आज नारी स्वयं अपनी भूल से अनेक समस्याओं से घिर गयी है। उसकी समस्याओं का समाधान करना समाज का प्रथम कत्र्तव्य है। पुरूष प्रधान समाज को नारी का शोषण न करके उसकी उन्नति के लिए ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। हमें यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईश्वर के पश्चात् हम सर्वाधिक ़ऋणी नारी के है। प्रथम तोजीवन के लिए पुनश्च इसको जीने योग्य बनाने के लिए। आज नारी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर न होने देने के कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह विवाह समस्या ने भी उग्र रूप धाराण कर लिया है। जिसके कारण दहेज प्रथा, अनमेल विवाह ,बाल विवाह आदि समस्याओं का सामना नारी को करना पडता है।

 आज भी नारी की एक मुख्य समस्या उसका अशिक्षित होना है जिसके कारण वह अनेक धार्मिक अंध विश्वासों, सामाजिक कुरीतियों, रूढ़ियों एवं कुप्रथाओं से घिरी हुयी है। अत: आज समाज का कत्र्तव्य है कि वह इनकी समस्याओं का निराकरण करे । नारी मां पत्नी बहन पुत्री आदि के रूप मे अपने कत्र्तव्य को पूर्ण करने के लिए प्रयत्नशील है। लेकिन हमारा पुरूष प्रधान समाज अपना कत्र्तव्य पूरा नहीं कर पाता कि नारी को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाए। अत: समाज को अपना यह कत्र्तव्य पूर्ण करना चाहिए ताकि देश की उन्नति हो और न्यायोचित ढंग से नारी को उसका हक मिलें ।

गुरुवार, 30 जनवरी 2014

नारी एक रूप एक हजार एक

nari      
                     नारी एक रूप एक हजार एक
      
        नारी एक है। उसके समाज में एक हजार एक रूप हैं। उसे समाज में स्त्री, वनिता, कलत्र, महिला, तिय, त्रिया, वामा, योगिता, वधु, अबला, ललना, कान्ता, रमणी, अगना, कामिनी, प्रमदा, सुन्दरी, गामिनी के रूप में जाना जाता है।         सुन्दरता का दूसरा नाम नारी है। नारी नाम ही सुन्दरता का प्रतीक है। उसे सुन्दरी, सुमुखी, प्रमदा, लालिका, सुनेत्रा, सुनयना, रमणी, कामिनी, ललना कहा जाता है।

        नारी का सर्वाेत्तम रूप माॅ का रूप है और माॅ के रूप में नारी सर्वत्र पूज्यनीय है। माॅ के रूप में उसे माता, अम्बा, माॅ, माई, मैया, जननी, जन्मदात्री, अम्बिका के रूप में जाना जाता है।

        बहिन के रूप में नारी का रूप त्याग और सेवा का है। इस रूप में उसे भगिनी, सहोदरा, स्वया, बहिन के रूप में जाना जाता है। एक ही गर्भ से पैदा होने के कारण वह सगर्भा, सजाता, सहोदरा, भगिन, सोदरा भी कहलाती है।

        पत्नि के रूप में नारी का त्याग, बलियन, दोस्त, हमदर्द, प्राणप्रिया, प्रेयसी के रूप में सामने आता है। साथ मरने, साथ जीने, सात जन्म तक साथ-साथ रहने की कसम के साथ जब नारी भगवान, खुदा, ईसा को गवाह मानकर पत्नि बनती है। तब उसका बीवी का रूप एक अलग जन्म नारी को देता है।

        पत्नि के रूप में उसका रूप भार्या, दारा, वामा, वल्लभा, सहगामिनी, जाया, सहचर्य, वधु, बहू, प्रिया, अंगना, कुलांगना, परिणीता, कलत्र, गृहणी, कुलजा, के रूप में समाज में जाना जाता है। विवाहित स्त्री को पति के जीवनकाल में सौभाग्यवती, सुहागिन, संधवा, समर्तका कहा जाता है।

        पत्नि बनने के बाद नारी माॅ बनती है उसके बच्चे होते हैं। वंश-वृ़क्ष बढ़ता है। पुत्र-पुत्रियाॅ पैदा होती हैं। पुत्रियों के रूप में नारी को पुत्री, तनया, बेटी, आत्मजा, सुता, अपत्या, नन्दिनी, कन्या, तनुजा के रूप में जाना जाता है।
        बालिका के रूप में वह कुमारी, गौरी, बेटी, किशोरी, कन्या और युवावस्था तरूणी, सुंदरी, श्यामा के रूप मंे जानी जाती है। बड़ी होकर नारी सखी, सहेली, अमली, सहरन्द्री, सहचरी, राजकी कहलाती है। नौकरी करने पर उसे परिचारिका, अनुचरी, किफरी कहा जाता है। 

        हमारे समाज में नारी को देवता का स्थान दिया गया है और उसे विद्या की देवी सरस्वती के रूप में गिरा, भारती, वीणा-पाणी, शाखा, वार्गश, ब्राम्हणी, आशा, वाकू, महाश्वेता, विद्यात्री, वागीश्वरी, ईश्वरी के रूप में जाना जाता है।

        धन की देवी और भगवान विष्णु की अध्र्दांगिनी के रूप में उसे  लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। धन की देवी लक्ष्मी को कमला के रूप में जाना जाता है। पार्वती के रूप में उमा, गिरिजा, भवानी, गौरी, अम्बिका, शिवा,      के रूप में भगवान शिव की पत्नि के रूप में जाना जाता है। 

        शक्ति की उपासना के रूप में नारी को दुर्गा के रूप में पूजते हैं उसे नवदुर्गा के रूप में जाना जाता है। शैलपुत्री, ब्रहचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्माण्डा, स्कन्दमाता, आदिशक्ति, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री के रूप में जाना जाता है।
        राम की पत्नि सीता के रूप में त्याग की मूर्ती, अग्नि परीक्षा देने वाली लवकुश की जनक सीता को वैदेही, जानकी, जनक नन्दनी, रामप्रिया, जनकतनया, भूमिजा के रूप में जाना जाता है।

        इन्द्राणी के रूप में उसे शचि, पौलोगी, इन्द्रावधु, इन्द्रा, महिन्द्री, पुलोनशा, मदवानी, द्रोपदी के रूप में उसे दु्रपद, सुता, कृष्णा, पांचाली, यशासैनी, सैरन्ध्री के रूप में जाना जाता है।

        नारी को देवताओं में स्थान देते हुए उसे गंगा के रूप मंे सुरसाई, जान्हवी, मंदाकिनी, अलकनंदा, देवनदी, विष्णुपई, सुरधुनी, देवप्रभा, धु्रवनंदा, भागीरसी, जियभगा के रूप में जानी जाती है।

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध...................उत्तरदायी कौन ?

nari
  
                                                      महिलाओं के प्रति बढ़ते  अपराध...................उत्तरदायी कौन ?

    हम 20 वीं सदी के भारत से आज आधुनिक इक्कसवीं सदी के भारत में प्रवेश कर गये हैं, जहाॅ पर महिलाएॅ घर की चाहरदीवारी में न रहकर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं।   

      आज आपको जीवन का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं दिखता जहाॅ पर महिलायें नजर न आये। देश और समाज की रक्षा करने में भी बराबर का योगदान और सेवा-पुलिस और सेना में भर्ती होकर दे रही हैं। परन्तु इन सबके बावजूद भी आज नारी को सम्मानजनक स्थान प्राप्त नहीं हुआ है और उसे अनेक सामाजिक, आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा उसके विरूद्ध समाज में अपराध, दहेज, बलात्कार, हत्या जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इन अपराधों में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। 

        हम जिस गति से सामाजिक आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं, उतनी ही गति से हमारे समाज में महिलाओं के प्रति अपराधों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। देश में प्रतिवर्ष महिलाओं के प्रति अपराधों के अंाकड़े प्रकाशित होते हैं और उनसे स्पष्ट होता है, कि अपराध, बलात्कार, हत्या, दहेज एवं भ्रूण हत्या आदि मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तथा इक्कीसवीं सदी में इनकी गति में कमी आने की गुंजाईश प्रतीत नहीं होती है। 

        हमारा सामाजिक ढांचा अभी भी पूर्व की तरह ज्यों का त्यों है। आज भी हम अपने पुराने परम्परागत कुरीतियों, रूढि़यो, प्रथाओं, परम्पराओं से बाहर नहीं हो पाये हैं और महिलाओं का पैदा होना ही एक अभिशाप मानते हैं। 


        आज कितने माॅ-बाप हैं जो लड़की पैदा होने पर मिठाई बांटते हैं और लड़के की तरह खुशी मनाते हैं और यही कारण है, कि महिलाओं के प्रति समाज में अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। 


        अब तो गर्भ में ही परीक्षण कराकर लड़की की हत्या कर दी जाती है और उसे पैदा होने ही नहीं दिया जता है। यदि लड़की पैदा हो गई तो उसे लड़कों की तरह उच्च शिक्षा नहीं दिलाई जाती है और यदि लड़की पढ़-लिख गई तो उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी-ब्याह कर दिया जाता है और शादी ब्याह में उसके परिवार वालों की हैसियत से ज्यादा दहेज की मांग की जाती है और दहेज दिये जाने के बाद भी यदि ससुराल वाले खुश नहीं हुए तो जलाकर मार डाला जाता है या इतना सताया जाता है, कि वह खुद आत्महत्या करने के लिये मजबूर हो जाती है।


        आज दहेज अपराध समाज में तेजी से बढ़ रहा है और इससे न केवल मध्यम वर्गीय बल्कि समाज का पढ़ा-लिखा उच्च वर्ग भी प्रभावित है और आई.एस. और आई.पी.एस. जैसे उच्च पद पर पदस्थ लोगों के समाज में पचास लाख, एक करोड़ शादी के रेट हैं। जो बाजार में बिकते सामानों की तरह फिक्स है। इसी से आज समाज में व्याप्त खोखलेपन का अन्दाज लगा सकते हैं। 


        आज भी हमारे समाज में बाल विवाह, सती प्रथा, बहुविवाह, देवदासी प्रथा, बेड़नी, प्रथा, वैश्यावृत्ति जैसी बुराईंया विद्यमान हैं और खुले आम हजारों की संख्या में एक साथ विवाह बाल विवाह होते हैं। धर्म की आड़ में एक पत्नि के रहते हुए दूसरी शादी कर ली जाती है और खुले आम लड़की को स्वर्ग पहुंचाने के उद्देश्य से पति की चिता में जला दिया जाता है। कुछ जातियों में लड़कियों को पैदा होते ही बचपन से वैश्यावृत्ति में लगा दिया जाता है और कुछ जगहों तो लड़कियों को भगवान को समर्पित करके देवदासी प्रथा के रूप में जीवन गुंजारने मजबूर किया जाता है। 

        हम आजादी के 60-65 साल बाद भी कुछ सामाजिक परिवर्तन नहीं कर पाये हैं और महिलाओं के प्रति हमारे नजरिये में कोई परिवर्तन नहीं आया है। हम इक्कीसवीं सदी में भी पहुंच गये हैं लेकिन आज भी हमारे समाज में सैकड़ों सालों से चली आ रही बुराईंया विद्यमान हैं। द्वापद युग की तरह चीर हरण किया जाता है, त्रेता युग की तरह उसकी अग्नि परीक्षा ली जाती है और अहिल्या की तरह उसे शिला बनना पड़ता है। 


        शासन ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिये कड़े कानून अवश्य बनाये हैं। दहेज प्रतिषेध अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम जिनमें महत्वपूर्ण बाल विवाह अवरोध अधिनियम, महिलाओं का अश्लील निरूपण प्रतिषेध अधिनियम, सती निवारण अधिनियम जिनमें महत्वपूर्ण है।


        महिलाओं के प्रति प्रत्येक बुराई को अपराध की श्रेणी में माना है और हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, दहेज की मांग, कू्ररता, छेड़छाड़, अश्लील विज्ञापन, भू्रण हत्या, गर्भपात आदि अपराधों में कठोर दंड का प्रावधान है।


         हमारे समाज में शिक्षा की कमी, अधिकारों के प्रति जागरूकता न होने के कारण इन कानूनों को महिलाएॅ लाभ प्राप्त नहीं कर पाती हैं और अपराध सहती रहती है। इसके लिये आवश्यक है, कि वे अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे और प्रत्येक बुराई का तीव्रता से विरोध कर प्रचलित संस्थाआंे मानव अधिकार आयोग, विधिक सेवा प्राधिकरण आदि का सहारा लेने का तेजी से उसका दमन करें।


        आज समाज में महिलाओं को जागृत करने राष्ट्रीय महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग की रचना की गई है, जिनका कार्य महिलाओं के लिये प्राप्त कानून में प्राप्त रक्षा उपायों का क्रियान्वयन कराना, महिलाओं की दशा सुधारने का कार्य करना, महिलाओं को संरक्षण प्रदान करना, मार्गदर्शक सिद्धांत बनाना तथा   महिलाओं के विरूद्ध विभेद और अत्याचारों से उत्पन्न विशिष्ट समस्याओं का अध्ययन कर उन्हें दूर करना होगा तथा महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक विकास की योजना बनाना इन सब घटकों के माध्यम से महिलाओं के विकास में बाधक तत्वों को दूर किया जा सकता है और महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराकर उन्हें जागृत कर उनके विरूद्ध बढ़ रहे सामाजिक अपराधों को कम किया जा सकता है।

        मानव अधिकार आयोग के गठन से देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों और उनके प्रति होते अपराधों का विरोध करने पर अपराधों की संख्या में कमी आई है। यदि किसी संस्था, संगठन, सरकारी संस्था द्वारा महिलाओं के प्रति अपराध किया जाता है या महिला होने के कारण उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है। उनके प्रति अत्याचार किया जाता है, तो इस संबंध में राज्य मानव अधिकार की सहायता ली जा सकती है। उसे सूचना दिये जाने पर अविलंब कार्यवाही की जा सकती है।

        प्रत्येक जिले में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मानव अधिकार हनन के मामलों की सुनवाई करने का क्षेत्राधिकार प्रदान किया गया है। जहाॅ पर शिकायतें भेजकर परिवाद दायर कर सहायता ली जा सकती है। मानव अधिकार आयोग ने अपनी कार्य प्रणाली के कारण समाज में गहरा स्थान बना लिया है और दिन-प्रतिदिन उसका महत्व बढ़ता जा रहा है।